शेयर बाजारों में गिरावट
बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 14,039.58 पर खुला। सुबह 10.21 बजे यह गिरावट का रुख बरकरार रखते हुए 13,816.74 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स मंगलवार को 14,170.45 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' भी गिरावट के रुख के साथ 4201.85 पर खुला। लगभग इसी समय यह भी गिरावट का रुख बरकरार रखते हुए 4098.90 पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को निफ्टी 4,202.15 पर बंद हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें