पाकिस्तान ने बातचीत बहाली का आग्रह किया है : भारत
विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा से जब लोकसभा में यह पूछा गया कि क्या पाकिस्तान सरकार ने समग्र बातचीत बहाल करने के लिए आग्रह किया है, तो उन्होंने कहा 'हां'।
कृष्णा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बीच पिछले महीने येकतरिनबर्ग में हुई मुलाकात के दौरान भारत विरोधी आतंकी संगठनों के खिलाफ इस्लामाबाद द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा के लिए अपने-अपने विदेश सचिवों के बीच बैठक को लेकर बनी सहमति की पुष्टि की।
ज्ञात हो कि विदेश सचिव शिवशंकर मेनन इस्लामाबाद द्वारा भारत विरोधी आतंकी संगठनों के खिलाफ की गई कार्रवाई की समीक्षा के लिए पाकिस्तानी विदेश सचिव सलमान बशीर के साथ 14 जुलाई को मिस्र के शरम-अल-शेख में मुलाकात करने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications