हम 'नए युग' में प्रवेश करे रहे हैं : अहमदीनेजाद
तेहरान, 8 जुलाई (आईएएनएस)। ईरानी राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद का कहना है कि उनका देश एक 'नए युग' में प्रवेश कर रहा है और ईरान के लोगों को वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए उनका सहयोग करना चाहिए।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अहमदीनेजाद ने मंगलवार को सरकारी टेलीविजन चैनल के माध्यम से कहा, "हम आंतरिक और बाहरी नीतियों के मद्देनजर एक नए युग में प्रवेश कर रहे हैं। वैश्विक चुनौतियों से निपटने का एकमात्र रास्ता वैश्विक सहयोग है।"
उन्होंने कहा कि पश्चिमी देश ईरान की चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप कर रहे हैं और इस एकमात्र मकसद उनके देश की क्षमता को कम करके आंकना है।
गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न चुनाव में अहमदीनेजाद को दोबारा निर्वाचित घोषित किए जाने के बाद तेहरान में विरोध प्रदर्शन आरंभ हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications