पीएमओ में आपूर्ति निगरानी इकाई स्थापित
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जून महीने में संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के भाषण में इस आशय की घोषणा की थी। दोनों सदनों के संयुक्त सत्र के लिए राष्ट्रपति का भाषण कैबिनेट द्वारा तैयार किया जाता है।
इस इकाई का मुख्य कार्य निगरानी के जरिए संबंधित मंत्रालय द्वारा निर्धारित परिणामों के लिए चुनिंदा कार्यक्रमों की प्रभावी आपूर्ति सुनिश्चित कराना होगा। इसके अलावा सामयिक समीक्षाओं के जरिए कार्यक्रमों को तेजी के साथ लागू करने तथा रास्ते की कठिनाइयों को दूर करने और चुनिंदा परियोजनाओं के प्रदर्शन के बारे में हर तीसरे महीने प्रधानमंत्री को सूचित करने की जिम्मेदारी भी इस इकाई की होगी।
इसके अतिरिक्त यह इकाई चुनिंदा कार्यक्रमों के प्रभाव का निश्चित मूल्यांकन भी करेगी।
प्रमुख सरकारी कार्यक्रमों को लागू करने और उनकी उचित निगरानी की प्राथमिक जिम्मेदारी संबंधित विभागों और मंत्रालयों की ही रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications