भिंड में 82 लाख के गबन के आरोप में 17 समिति प्रबंधक निलंबित
भिंड के कलेक्टर जैन ने बताया कि सहकारी साख समितियों के माध्यम से कमजोर और गरीब वर्ग के परिवारों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न का वितरण किया जाता है। किंतु कुछ समिति प्रबंधकों द्वारा राशि संग्रहित करने के बाद बैंकों के खाते में जमा नहीं की गई। जिसके कारण सहकारी बैंक की आर्थिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव पड़ा है।
कलेक्टर ने गड़बड़ी करने वाले 17 समिति प्रबंधकों को निलंबित कर दिया है और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के महाप्रबंधक को इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications