मून ने अमेरिका-रूस समझौते का स्वागत किया
न्यूयार्क, 8 जुलाई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने अमेरिका और रूस के बीच हुए उस नए समझौते का स्वागत किया है कि जिसमें दोनों देशों की ओर से परमाणु हथियारों को कम करने की बात कही गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक मून ने मंगलवार को कहा, "मेरा मानना है कि यह समझौता परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।"
गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और रूसी राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने सोमवार को इस समझौते पर दस्तखत किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications