जी-8 शिखर बैठक में शामिल नहीं होंगे हू जिंताओ
रोम, 8 जुलाई (आईएएनएस)। चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ ने जिंजियांग प्रांत में जारी जातीय हिंसा की वजह से अमीर देशों के संगठन जी-8 की शिखर बैठक में शिरकत न करने का फैसला किया है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जिंताओ मंगलवार रात अपनी इटली यात्रा रद्द कर स्वदेश लौट गए। इटली में ही बुधवार से यह शिखर बैठक होने वाली है।
गौरतलब है कि जिंजियांग प्रांत में जारी हिंसा में अब तक 150 से अधिक लोग मारे गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications