प्रत्यर्पण संधि प्रस्ताव पर पाकिस्तान का रुख सकारात्मक नहीं : भारत
विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने संसद को बताया, "भारत ने वर्ष 2004 में शुरू हुई समग्र बातचीत के तहत हुई गृह सचिव स्तर की बातचीत के दौरान एक प्रत्यर्पण संधि का प्रस्ताव किया है।"
कृष्णा, लोकसभा में एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे, जिसमें पूछा गया था कि क्या सरकार ने पाकिस्तान के साथ प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर करने के मुद्दे पर चर्चा की है।
विदेश मंत्री ने कहा, "पाकि स्तान ने प्रत्यर्पण संधि के हमारे प्रस्ताव पर सकारात्मक जवाब नहीं दिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications