मनमोहन के आह्वान को फ्रांस, ब्राजील का समर्थन
फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी और उनके ब्राजीली समकक्ष लूला डी सिल्वा के मंगलवार को फ्रांसीसी दैनिक 'लिबरेशन' में प्रकाशित संयुक्त लेख में कहा गया है कि प्रभावी सुरक्षा परिषद को वर्तमान वास्तविकता प्रदर्शित करनी चाहिए। इसके लिए भारत, ब्राजील, अफ्रीका और संयुक्त राष्ट्र में सबसे बड़े योगदानकर्ता जापान तथा जर्मनी को सुरक्षा परिषद में प्रतिनिधित्व देना चाहिए।
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एक लेख में कहा था कि विश्व समुदाय के सच्चे प्रतिनिधित्व के लिए सुरक्षा परिषद का विस्तार किया जाना चाहिए।
द्वितीय विश्व युद्ध के विजेता के तौर पर सामने आए पांच देशों को वीटो अधिकार देकर सभी सदस्यों को निष्प्रभावी बनाना स्पष्ट रूप से गलत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications