प्रभाकरन की मौत की औपचारिक पुष्टि का इंतजार है भारत को

विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने एक सवाल के जवाब में लोकसभा में कहा, "राजीव गांधी की हत्या के सिलसिले में प्रभाकरन और लिट्टे के खुफिया प्रमुख पोट्ट अम्मान की मौत की आधिकारिक पुष्टि के लिए श्रीलंका सरकार से एक औपचारिक निवेदन किया गया है।"

कृष्णा ने कहा, "इस बारे में श्रीलंका सरकार से एक औपचारिक जवाब का इंतजार किया जा रहा है।"

ज्ञात हो कि श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने तत्कालीन विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी के साथ 18 मई को फोन पर हुई बातचीत के दौरान इस बात की पुष्टि की थी कि प्रभाकरन मारा जा चुका है और लिट्टे के सशस्त्र संघर्ष का अंत हो चुका है।

एक अन्य सवाल के जवाब में कृष्णा ने कहा, "भारत उत्तरी श्रीलंका में राहत शिविरों में रह रहे लगभग 5,000 परिवारों के लिए आवास निर्माण हेतु 2,600 टन नालीदार स्टील की चादरें भेज रहा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+