रामालिंगा राजू की न्यायिक हिरासत 22 जुलाई तक बढ़ी
यहां 14वें अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने राजू, उसके भाई बी. रामाराजू, पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी वदलामणि श्रीनिवास और पांच अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत की अवधि 22 जुलाई तक के लिए बढ़ा दी।
मामले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिमांड अवधि समाप्त होने पर इन सभी आठ आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को फिर से चंचलगुडा केंद्रीय जेल भेज दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications