वरुण की सुरक्षा संबंधी चिट्ठी सार्वजनिक करने पर भड़की सुषमा (लीड-1)
सुषमा ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "गृह मंत्री द्वारा लिख गया गोपनीय पत्र मीडिया को क्यों लीक कर दिया गया। किसने गोपनीयता की धज्जियां उड़ाई हैं।"
उन्होंने कहा, "मैं खुद मीडिया से इस पत्र पर चर्चा करने वाली थी लेकिन ऐसा करके गृह मंत्री क्या अपने अंक बढ़ाना चाहते थे या फिर वाकई में वह इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए गंभीर है।"
उन्होंने कहा, "वह जो कह रहे हैं ठीक उसके विपरीत व्यवहार कर रहे हैं। यह चिट्ठी मीडिया में लीक नहीं की जानी चाहिए थी।"
वरुण की सुरक्षा बढ़ाकर उसे 'जेड प्लस' श्रेणी की करने की मांग खारिज कर चुके चिदम्बरम ने इससे पहले सुषमा को लिखे एक पत्र में कहा कि सरकार ने वरुण की सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से लिया है।
स्वराज ने मंगलवार को लोकसभा में वरुण की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे।
चिदम्बरम ने अपने पत्र में कहा, "वरुण को किस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है यह तो मैं सदन में बताऊंगा। जिस उद्देश्य से उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग हो रही है उस उद्देश्य की पूर्ति हो जाएगी। मैं आपको सुझाव देता हूं कि आप चाहें तो मुझसे आकर मिलें। वरुण को जो सुरक्षा मिली है उससे आप सहमत हो जाएंगी।"
उन्होंने कहा, "वरुण द्वारा 20 मार्च को लिखे गए पत्र पर सरकार ने कार्रवाई की है। उनकी सुरक्षा की समय-समय पर समीक्षा भी होती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications