मंदी की वजह से डेढ़ लाख कामगार भारत लौटे

रवि ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि संयुक्त अरब अमीरात में काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और कतर में हालांकि भारतीय कामगारों पर मंदी का ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ने की खबर है फिर भी कुछ लोगों की नौकरियां तो गई ही हैं।

संयुक्त अरब अमीरात स्थित भारतीय दूतावास ने हालांकि स्वदेश लौटने वाले कामगारों का आंकड़ा नहीं दिया है लेकिन संकेत किया है कि बड़े पैमाने पर लोग स्वदेश लौटे हैं।

रवि ने कहा, "वैश्विक आर्थिक मंदी की वजह से कई प्रोजेक्ट में देरी की वजह से अनुमान के अनुसार 50 हजार से डेढ़ लाख कामगार स्वदेश लौटने को मजबूर हुए है।"

उन्होंने कहा कि कई कामगार 'लीव विदाउट पे' छुट्टी पर अस्थायी रूप से स्वदेश लौटे हैं और एक बार जब आर्थिक स्थिति सुधरेगी और प्रोजेक्ट शुरू होंगे तो ये दोबारा खाड़ी के देशों में काम शुरू कर सकेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+