अपहरण का नाटक करने वाले दोनों ठेकेदार गिरफ्तार (लीड-1)
अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि पटना के खगौल निवासी अरविन्द चौधरी तथा योगेन्द्र बिहिया दो दिन पूर्व किसी कार्य के सिलसिले में भागलपुर गए थे। वहां वे एक होटल में ठहरे थे। मंगलवार की दोपहर तक इन दोनों ने अपने परिवारों से संपर्क किया तथा रात को एक दूसरे व्यक्ति से अपने परिवारों को फोन करवाकर अपहरण कर लेने की बात बताते हुए एक करोड़ रुपए बतौर फिरौती मांगने को कहा।
नीलमणि के अनुसार उक्त दोनों ठेकेदारों कई लोगों से बतौर कर्ज काफी रुपए ले रखे थे। कर्ज देने वाले लोग इन दोनों पर पैसा वापस करने के लिए बराबर दबाव बना रहे थे जिससे बचने के लिए दोनों ठेकेदारों ने कुछ लोगों से मिलकर ऐसी योजना बनाई थी। उन्होंने बताया कि दोनों ठेकेदारों समेत पांच लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार की सुबह दोनों ठेकेदारों के अपहरण किये जाने की सूचना उनके परिजनों ने पुलिस को दी थी तब पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही थी। दोनों ठेकेदार मोबाइल टावर का कार्य करने वाले छोटे ठेकेदार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications