दिल्ली में डेंगू के प्रति जागरूकता अभियान शुरू
निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एन.के. यादव ने कहा, "हमने इस माह के शुरू में ही अन्य निकायों को चिट्ठी लिखी है। परिवहन, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग समेत तमाम सरकारी कार्यालयों को पत्र लिखकर मच्छरों का प्रजनन रोकने के लिए उपाय करने को कहा गया है।"
निगम ने मच्छरों का प्रजनन रोकने के लिए लोगों में जागरूकता लाने के लिए 3,200 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति की है। ये लोग दिल्ली में घर-घर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग विभिन्न सरकारी कार्यालयों और रिहायशी इलाकों से पानी के नमूने लेकर मच्छरों के प्रजनन की जांच कर रहा है।
यादव ने कहा कि राजधानी के कुछ इलाकों में हमने मच्छर प्रजनन पाया है और वहां दवाओं का छिड़काव किया गया।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में वर्ष 2008 में करीब 300 डेंगू के मामले सामने आए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications