भारत के साथ रिश्ते गहरे करना चाहता है अमेरिका

वाशिंगटन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारत को उभरती हुई विश्व शक्ति बताते हुए अमेरिका की विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने कहा कि नई दिल्ली के साथ गहरे और व्यापक रणनीतिक संबंधों के लिए वाशिंगटन गंभीर प्रयास कर रहा है।

उन्होंने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा,"अगले हफ्ते होने वाली अपनी भारत यात्रा को लेकर मैं बहुत उत्सुक हूं। गहरी और व्यापक रणनीतिक साझेदारी के लिए अपने भारतीय समकक्षों के साथ हम बहुत कड़ी मेहनत कर रहें हैं।"

क्लिंटन ने कहा कि आशा है कि भारत में वह अपने इरादों की घोषणा करेंगी और दोनों सरकारें जिन समस्याओं का सामना कर रहीं उन पर सहयोग और विस्तृत रूप से एक साथ काम करेंगी।

विदेश मंत्री ने आशा जताई कि पिछले 15 वर्षो से भारत और अमेरिका के रिश्तों में जारी सुधार की प्रक्रिया आगे भी इसी तरह चलती रहेगी।

भारत को उभरती विश्व शक्ति बताते हुए हिलेरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सत्ता में वापसी ने देश को राजनीतिक स्थिरता उपलब्ध कराई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+