भारतीय मूल के 2 कनाडाई युवकों की कार रेस के दौरान मौत
यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब 21 वर्षीय एडम भागीरथी अपनी निसान स्पोर्ट्स कार से एक सफेद कार के साथ रेस कर रहा था। उसके साथ उसका 20 वर्षीय दोस्त गीतेश सिंह भी था।
पुलिस ने बताया कि नियंत्रण खोने के बाद कार एक रेलिंग से टकरा गई। दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। दोनों युवक बचपन के दोस्त थे। हादसे में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला कार में ही बैठी हुई थी।
पुलिस ने बताया कि गीतेश सिंह और महिला अपना सीट बेल्ट बांधे हुए नहीं थे। गीतेश यहां के एक विश्वविद्यालय में स्नातक का छात्र था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications