शराब हादसे को लेकर हंगामा करने वाले 10 कांग्रेसी विधायक निलंबित

ज्ञात हो कि शहर के सागरपीठा इलाके में अवैध शराब पीने के कारण अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि गुजरात में पूर्ण शराबबंदी लागू है।

मामले का विरोध कर रहे विपक्षी कांग्रेस के कई विधायक विधानसभा अध्यक्ष के आसन के पास पहुंच गए और राज्य के गृह राज्यमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग करने लगे। शाह उस समय सदन में हादसे के बाद की गई कार्रवाई पर अपना बयान दे रहे थे। गृह मंत्रालय मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के पास है।

निलंबित विधायकों को सुरक्षाकर्मियों ने सदन से जबरन बाहर निकाला।

गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता अर्जुन मोढ़वाड़िया ने बाद में संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार अवैध शराब के कारोबारियों और पुलिस के बीच की मिलीभगत को तोड़ पाने में विफल साबित हुई है।

प्रवक्ता ने कहा, "हम इस मामले में गृह मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हैं।"

उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और गैरसरकारी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हादसे के खिलाफ अहमदाबाद शहर में विरोध प्रदर्शन किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+