3,331 तटीय गांवों के नागरिकों के बनेंगे पहचान पत्र: चिदंबरम
तटीय सुरक्षा को मजबूत किए जाने से संबंधित एक सवाल पर उन्होंने कहा, "नौ राज्यों और चार केंद्र शासित प्रदेशों में हमने 3,331 तटीय गांवों की पहचान की है। यहां के 18 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को विशिष्ट पहचान पत्र दिए जाएंगे।"
उन्होंने कहा कि इसमें करीब 120,000 नागरिक शामिल होंगे।
गृहमंत्री ने कहा, "वर्ष 2011 तक सभी नागरिकों को विशिष्ट पहचान पत्र जारी करने के फैसले पर तटीय इलाकों में काम शुरू हो गया है।"
उन्होंने कहा कि इसके अलावा मछुआरों के लिए अलग से पहचान पत्र और 20 मीटर से लंबी नावों के लिए भी पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications