लापता युवक की हत्या से श्रीनगर में फिर हिंसा (लीड-2)

हिंसा की ताजा घटनाओं में कम से कम 20 लोग घायल हो गए। 20 वर्षीय असरार अहमद डार मैसूमा क्षेत्र से शनिवार से लापता था। उसका शव रेनावाड़ी से बरामद किया गया। युवक की मौत पर रहस्य बना हुआ है जबकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने युवक को साथ ले जाने के बाद उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है और उसके शव पर चोट के कई निशान हैं।

शहर के पुलिस प्रमुख अफादुल मुज्तबा ने कहा कि अज्ञात लोगों ने युवक का अपहरण कर उसकी हत्या की है।

युवक की मौत की खबर फैलते ही श्रीनगर में लोग सड़कों पर उतर आए और पथराव करने लगे जिससे सिटी सेंटर के पार्किं ग स्थल पर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा।

प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों के दो वाहन फूंक दिए, दुकानों को नुकसान पहुंचाया और सड़कों पर भी जाम लगा दिया जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस छोड़े जाने और लाठी चार्ज करने से क्षेत्र में तनाव फैल गया।

क्रुद्ध युवाओं ने नारेबाजी की और पुलिस तथा केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के कर्मियों पर पथराव किया। डार के कॉलेज के सहपाठियों ने शहर की दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जबरन बंद करवाया। कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्रों ने भी परिसर में प्रदर्शन किया।

इससे पहले शोपियां में दो युवतियों की बलात्कार के बाद हत्या तथा बारामूला और सोपोर शहरों में प्रदर्शनों के दौरान कथित तौर पर पुलिस गोलीबारी में चार लोगों की मौत के बाद भी हिंसा भड़क उठी थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+