जलवायु परिवर्तन योजना में जल सुरक्षा महत्वपूर्ण : रमेश
पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रमेश ने कहा कि उनका मंत्रालय संसाधनों की समस्या का सामना कर रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जल संसाधन मंत्रालय उनके साथ सहयोग करे तो इस समस्या से अधिक बेहतर तरीके से निपटा जा सकता है।
लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान रमेश ने कहा,"प्राकृतिक झीलों का सूखना गंभीर चिंता का मामला है और जलवायु परिवर्तन पर सरकार की राष्ट्रीय कार्य योजना में जल सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है।"
उन्होंने कहा कि यह मामला न केवल सौंदर्य और पर्यावरण के कारण वरन पेयजल की दृष्टि से भी चिंता का विषय है।
इससे पहले जनता दल-युनाइटेड के नेता शरद यादव ने कहा कि सरकार को प्राकृतिक झीलों के सूखने के मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications