निर्यात में सुधार हो रहा है: आनंद शर्मा
शर्मा ने प्रश्नकाल के दौरान बताया, "गिरावट की प्रवृत्ति को रोक दिया गया है और अब उसमें सुधार दिखाई दे रहा है। पहले निर्यात में गिरावट 33 प्रतिशत थी, जो अब 29 प्रतिशत है।"
उन्होंने कहा कि बजट में घोषित नए उपायों (शुल्क राहत और शुल्क उन्मूलन) के निर्यात पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की आशा है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारतीय निर्यात में वृद्धि विकसित बाजारों में सुधार पर निर्भर करेगी।
वैश्विक मंदी के भारतीय श्रम क्षेत्र पर प्रभाव को स्वीकार करते हुए शर्मा ने कहा कि दिसम्बर और मार्च के बीच पांच लाख नौकरियां कम होने का अनुमान है। परंतु पिछले तीन महीनों में 25 लाख नए रोजगार सृजित किए गए हैं।
शर्मा ने कहा कि पूरी दुनिया में दो करोड़ 20 लोगों की नौकरियां समाप्त हुईं। इस तुलना में भारत बहुत कम प्रभावित हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें