वैज्ञानिकों ने पहली बार बनाया मानव शुक्राणु
न्यूकैसल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर करीम नायेरनिया के नेतृत्व में और नार्थ ईस्ट इंग्लैंड स्टेल इंस्टीट्यूट के सहयोग से एक नई तकनीक का विकास किया है। इस तकनीक के जरिये प्रयोगशाला में मानव शुक्राणु का बनना अब संभव हो गया है।
प्रोफेसर करीम ने कहा, "यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे शोधकर्ताओं को शुक्राणु के अध्ययन में मदद मिलेगी कि कैसे शुक्राणु का निर्माण होता है। इससे इस बात को समझने में भी मदद मिलेगी कि पुरुषों में नपुंसकता क्यों और कैसे होती है। "
उन्होंने कहा कि इससे उन दंपतियों को मदद करने में सहायता मिलेगी जो नपुंसकता की वजह से बच्चे पैदा करने से वंचित रह जाते हैं। इस तकनीक से ऐसे बच्चे पैदा किए जा सकेंगे जो जेनेटिक रूप से उनके अपने होंगे।
उन्होंने कहा कि शोधकर्ताओं की टीम को विश्वास है कि इस तकनीक से इस बात का अध्ययन करने में भी मदद मिलेगी कि जेनेटिक बीमारियां कैसे एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में हस्तांतरित होती हैं।
यह शोध 'स्टेम सेल और विकास' में बुधवार को प्रकाशित किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications