समय-समय पर वरुण की सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी : चिदम्बरम
लोकसभा में भाजपा की उपनेता सुषमा स्वराज ने मंगलवार को लोकसभा में वरुण की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे। इसके जवाब में गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने सुषमा को लिखे एक पत्र में कहा है कि सरकार ने वरुण की सुरक्षा के मुद्दे को गंभीरता से लिया है।
उन्होंने कहा, "वरुण को किस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है यह तो मैं सदन में बताऊंगा। जिस उद्देश्य से उनकी सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग हो रही है उस उद्देश्य की पूर्ति हो जाएगी। मैं आपको सुझाव देता हूं कि आप चाहें तो मुझसे आकर मिलें। वरुण को जो सुरक्षा मिली है उससे आप सहमत हो जाएंगी।"
उन्होंने कहा, "वरुण द्वारा 20 मार्च को लिखे गए पत्र पर सरकार ने कार्रवाई की है। उनकी सुरक्षा की समय-समय पर समीक्षा भी होती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications