चीन के दंगा ग्रस्त शहर से कर्फ्यू हटा
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार प्रवक्ता ने कहा, "कर्फ्यू बुधवार को सुबह ही हटा लिया गया और अब स्थिति सामान्य है।"
चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने जिंजियांग प्रांत में भड़के दंगे के कारण अपनी इटली यात्रा संक्षिप्त कर दी है।
जिंजियांग प्रांत की राजधानी उरुमकी के उइगर आटोनामस रीजन में रविवार को दंगा भड़का था। जून के अंतिम सप्ताह में एक खिलौना फैक्ट्री में हान चीनी समुदाय के श्रमिकों के साथ हुई लड़ाई में दो जातीय उइगरों की मौत के मामले की जांच को लेकर हिंसा भड़की।
चीनी प्रशासन ने कहा है कि उसके बाद भड़के दंगे में 156 लोगों की मौत हो गई और इस मामले में लगभग 1,500 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications