ज्योति बसु के 96वें जन्म दिन पर लोगों ने दी बधाई
इस मौके पर अस्वस्थ होने के बावजूद बसु ने अपने घर आए लोगों के साथ कुछ समय बिताया। इस अवसर पर उनके साल्ट लेक स्थित आवास इंदिरा भवन में नृत्य व संगीत कार्यक्रम हुए।
बसु ने इस मौके पर राज्य के लोगों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा, "आप सभी राज्य के शुभचिंतक हैं। आप सभी राज्य को समृद्ध होते देखना चाहते हैं। मैं आपके साथ हूं।"
बसु ने कहा कि वह शारीरिक रूप से कमजोर हो चुके हैं और आजकल बिस्तर पर पड़े रहते हैं। उन्होंने कहा, "मैं ठीक तरीके से चल भी नहीं सकता, लेकिन आप लोगों को देखकर मैंने कुछ समय आपके साथ बिताने का फैसला किया।"
बसु से मिलने आए पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने कहा, "मेरा सौभाग्य है कि मैंने उनके साथ काम किया। इस बड़ी भीड़ से लगता है कि उनके प्रति लोगों में कितना सम्मान है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications