आर्सेलर-मित्तल को डच कंपनी के अधिग्रहण के लिए ईयू ने दी मंजूरी
प्रस्ताव का परीक्षण करने के बाद आयोग ने पाया कि अधिग्रहण से यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ेगा।
भारतीय मूल के लक्ष्मी निवास मित्तल के स्वामित्व वाली आर्सेलर-मित्तल इस्पात के उत्पादन, वितरण, विपणन और बिक्री के साथ खनन व्यवसाय में भी सक्रिय है।
नोबेल यूरोपीयन होल्डिंग्स वाहन उद्योग में उपयोग होने वाले टेलर वेल्डर ब्लैंक के उत्पादन में लगी कई कंपनियों की मालिक है।
यूरोपीय आयोग की जांच से स्पष्ट हुआ कि इस अधिग्रहण से यूरोपीय आर्थिक क्षेत्र में टेलर वेल्डर ब्लैंक व्यवसाय पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications