पाकिस्तान ने ही आतंकवाद को 'निर्मित व पोषित' किया : जरदारी
जरदारी ने राष्ट्रपति भवन में मंगलवार रात पूर्व नौकरशाहों के साथ एक औपचारिक बैठक में कहा, "आज के आतंकवादी वर्ष 2001 में अमेरिका हुए हमले से पहले हीरो थे । 9/11 की घटना चीजों को नए रूप में सामने लाई।" उन्होंने कहा, "यह वास्तविकताओं को स्वीकार करना है।"
उन्होंने कहा, "हम खुद के प्रति ईमानदार हैं और वास्तविकताओं को स्वीकार करते हैं। आतंकवाद और कट्टरता का राष्ट्रीय स्तर पर उभार नौकरशाही के कमजोर पड़ने और उसे नीचा दिखाने के कारण नहीं हुआ है और न ही इस कारण यह राष्ट्र के सामने चुनौती बनकर खड़ा हुआ है, बल्कि कुछ तात्कालिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए इसे एक नीति के तौर पर निर्मित और पोषित किया गया है।"
समाचार पत्र डेली टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक जरदारी ने कहा है, "हम एक सौहार्दपूर्ण माहौल में सभी राजनीतिक ताकतों को एक रखना चाहते हैं क्योंकि हम टकराव की राजनीति और राजनीतिक खेलों को सहने की स्थिति में नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications