भारी वर्षा से मुंबई और ठाणे में जनजीवन अस्तव्यस्त
चरनी रोड, मुंबई सेंट्रल, मझगांव, भायखला, परेल, वरली, माटुंगा, सायन, दादर और मुंबई के दक्षिणी हिस्से जैसे निचले इलाकों में दो से चार फीट तक पानी भर गया।
जोगेश्वरी, गोरेगांव, कांदिवली, वर्सोवा जुहू, घाटकोपर, मुलुंड जैसे उपनगरों तथा अन्य नजदीकी इलाकों में भी पानी भर गया।
बाढ़ का कारण अरब सागर में आने वाला उच्च ज्वार है, जिसके कारण वर्षा का पानी समुद्र में नहीं जा पा रहा है।
बाढ़ के कारण शहर के दो राजमार्गो तथा उपनगरीय रेलों की तीन शाखाओं पर यातायात और मुंबई हवाई अड्डे पर विमानों का संचालन प्रभावित हुआ।
मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया कि दृश्यता के गिरकर 200 मीटर के करीब होने और मुख्य रनवे पर पानी भरने के कारण सुबह करीब 30 मिनट तक उड़ानें स्थगित रही।
सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार मुख्य और हार्बर लाइन पर रेल सेवाओं में औसतन 30 से 40 मिनट का विलंब हो रहा है।
पश्चिमी रेलवे ने भी पटरियों पर पानी भर जाने के कारण मुंबई और मुंबई सेंट्रल के बीच समान विलंब की सूचना दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications