उ. प्र. में जर्मन सैलानी को बदमाशों ने गोली मारी

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक रमाकांत प्रसाद ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि आज तड़के जर्मन सैलानी जॉर्ज गैलोस(45वर्ष) को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। जॉर्ज गैलोस को गंभीर हालत में आज उपचार के लिए जिला अस्पताल से लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल स्थानांतरित किया गया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक जॉर्ज गैलोस मंगलवार को लखीमपुर खीरी आए थे। यहां से उसे नेपाल सीमा पर स्थित महाराजगंज जिले के सोनौली जाना था।

जॉर्ज गैलोस ने पुलिस को बताया कि उनके अनुरोध पर एक स्थानीय व्यक्ति ने रात में उन्हें रहने के लिए शरण दी थी। तड़के चार-पांच बदमाश वहां आए और उनसे उनका बैग छीनने लगे। विरोध करने पर उन्होंने गोली मार दी। बैग में पासपोर्ट और कुछ नकदी मुद्रा थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+