पार्टी में असंतुष्टों को शांत करने के लिए आडवाणी ने नसीहत दी : नकवी
पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को कहा कि पार्टी की हार के बाद से जारी आंतरिक लड़ाई को खत्म करने के लिए ही आडवाणी ने यह नसीहत दी।
नकवी ने आईएएनएस से कहा, "लोकसभा चुनाव के बाद से पार्टी के कुछ नेता मीडिया में अक्सर बयान दे रहे हैं।" ज्ञात हो कि आडवाणी ने सोमवार और मंगलवार को सार्वजनिक तौर पर पार्टी नेताओं को नसीहत दी थी।
नकवी ने कहा, "इससे पार्टी की नकारात्मक छवि बनती है और कुछ नेताओं के साख को नुकसान पहुंचता है। इसलिए इसे रोकने के लिए आडवाणी सामने आए और उन्होंने कुछ सुझाव दिए।"
मंगलवार को आडवाणी ने पार्टी के नए सांसदों को नसीहत देते हुए कहा था कि वे कारपोरेट जगत की लड़ाई का हिस्सा न बने और सदन में उद्योग घरानों की तरफ से सवाल न पूछें।
उन्होंने नए सांसदों से किसी भी कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे पढ़ने और पूरी जांच परख के बाद ही निजी सचिव रखने की सलाह भी दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications