परमाणु करार आगे बढ़ाना, दोहा गतिरोध तोड़ना नए राजदूत का प्रमुख एजेंडा

वाशिंगटन, 8 जुलाई (आईएएनएस)। भारत के लिए अमेरिका के नवनियुक्त राजदूत टिमोथी रोएमर (52 वर्ष) ने कहा है कि असैन्य परमाणु समझौते को आगे बढ़ाना और दोहा दौर की वार्ता पर जारी गतिरोध को समाप्त करना उनके एजेंडे में सबसे ऊपर है।

रोएमर ने कहा कि राष्ट्रपति बराक ओबामा ने व्यक्तिगत रूप से भारत-अमेरिका संबंधों के बारे में अपनी रुचि के बारे में उन्हें बताया है।

मंगलवार को सीनेट की विदेश समिति के समक्ष अपनी नियुक्ति की पुष्टि के दौरान पूर्व कांग्रेस सदस्य ने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क व व्यापारिक संबंध बढ़ाने और 21 वीं सदी की बड़ी समस्याओं के हल की दिशा में आगे बढ़ने के साथ ही रणनीतिक साझेदारी कायम की जा सकती है।

पिछले कई दशकों से भारत के साथ संबंधों के निर्माण को अपने देश की दोनों पार्टियों की सफलता बताते हुए रोएमर ने कहा कि ओबामा ने दो विभिन्न अवसरों पर निजी रूप से बताया कि भारत-अमेरिका संबंधों के मुद्दे में उनकी कितनी रूचि है।

उन्होंने कहा कि ओबामा ने लंदन में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हुई अपनी सफल वार्ता के बारे में भी उन्हें बताया।

रोएमर ने कहा कि वह विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के साथ काम करने के इच्छुक हैं जो शीघ्र ही भारत की यात्रा करने की बहुत इच्छुक हैं।

ओबामा के निकट सहयोगी रोएमर ने कहा कि आर्थिक मंदी के बीच में अमेरिका की प्रमुख प्राथमिकताओं में दोहा दौर की वार्ता पर जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए काम करना और निष्पक्ष तथा स्वतंत्र व्यापार को आसान करना है, जिससे अमेरिका में रोजगार बढ़ सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+