लापता युवक का शव मिलने के बाद घाटी में तनाव
श्रीनगर, 8 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में पांच दिन पहले लापता हुए युवक का शव मिलने के बाद बुधवार को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में हिंसक प्रदर्शन शुरु गए।
20 वर्षीय असरार अहमद डार मैसूमा क्षेत्र से शनिवार से लापता था। उसका शव रेनावाड़ी से बरामद किया गया। युवक की मौत पर रहस्य बना हुआ है जबकि स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने युवक को साथ ले जाने के बाद उसकी हत्या कर दी।
युवक की मौत की खबर फैलते ही श्रीनगर में लोग सड़कों पर उतर आए और पथराव करने लगे जिससे सिटी सेंटर के पार्किं ग स्थल पर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा।
प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों के दो वाहन फूंक दिए, दुकानों को नुकसान पहुंचाया और सड़कों पर जाम लगाया जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।
पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस छोड़े जाने और लाठी चार्ज करने से क्षेत्र में तनाव फैल गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications