दो बंदरगाहों का क्षेत्रीय व्यापार केंद्र के रूप में विकास करेगा बांग्लादेश
बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री अवकाश प्राप्त कर्नल फारुक खान ने मंगलवार को कहा,"जब हमारे पास चटगांव बंदरगाह है तो पाकिस्तान से सीधे कपास नहीं आ सकने का कोई कारण नहीं है। नेपाल से सीधे सामाना क्यों नहीं बांग्लादेश आ सकता और भारत के पूर्वोत्तर राज्य क्यों स्थलबद्ध रहेंगे?"
विपक्षी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और उसके सहयोगी जमात ए-इस्लामी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को समुद्र तक पहुंच बनाने के किसी भी कदम की अनुमति देने का विरोध करते हैं।
खान ने क्षेत्रीय सहयोग के मुद्दे पर आयोजित एक सेमिनार में कहा,"व्यापार को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। भारत या पाकिस्तान के साथ व्यापार करना अपनी संप्रभुता को त्यागना नहीं है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications