दिल्ली में हल्की बारिश के आसार
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया, "दिन में आसमान साफ रहेगा लेकिन दोपहर बाद कुछ बादल घिर सकते हैं। शाम को बूंदाबादी हो सकती है।"
दिल्ली में बुधवार सुबह न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता का स्तर भी दिन में 65 प्रतिशत था। अधिकतम तापमान के 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications