पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में 8 आतंकवादी मरे
इस्लामाबाद, 8 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत में तालिबान के प्रभाव वाले एक इलाके में अमेरिका के संदिग्ध मिसाइल हमले में कम से कम आठ आतंकवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अफगानिस्तान की सीमा से सटे दक्षिणी वजीरिस्तान के कारवां गांव में आतंकवादियों के एक ठिकाने पर अमेरिका के चालक रहित ड्रोन विमानों ने कथित तौर आठ मिसाइले दागीं।
एक अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया, "इस हमले में आठ आतंकवादी मारे गए और पांच घायल हो गए।"
मारे गए सभी आतंकवादी पाकिस्तानी तालिबान के सरगना बैतुल्लाह महसूद के लड़ाके थे। यह तत्काल पता नहीं चल सका है कि मरने वालों में विदेशी आतंकवादी शामिल थे या नहीं।
एक ही दिन पहले लाधा जिले में इसी तरह के हमले में कम से कम 12 आतंकवादी मारे गए थे। दक्षिणी वजीरिस्तान में संदिग्ध अमेरिकी हमले की यह चौथी घटना है।
पाकिस्तानी सुरक्षा बल महसूद और उसके वफादारों के खिलाफ बड़े हमले की तैयारी कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications