हंगामे के बाद वरुण को जेड प्‍लस सुरक्षा

Varun Gandhi
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण के बाद से विवादों में आए वरुण गांधी की सुरक्षा को लेकर मंगलवार को लोकसभा में जबरदस्‍त हंगामा हुआ। इस हंगामे के बाद गृह विभाग ने वरुण को जेड प्‍लस सुरक्षा देने की स्‍वीकृति प्रदान कर दी।

पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी को मारने के लिए निकले अंडरवर्ल्‍ड डॉन छोटा शकील के शूटरों के दो बार अलग-अलग स्‍थानों से पकड़े जाने के बाद से वरुण गांधी व उनकी मां मेनका गांधी की चिंता बढ़ गई थी। मेनका गांधी ने वरुण की सुरक्षा बढ़ाने की मांग करते हुए रविवार को पत्र भी लिखा था, लेकिन सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सुषमा स्‍वराज ने उठाया मुद्दा

वरुण की सुरक्षा को लेकर बरती जा रही ढिलाई पर भाजपा सांसद सुषमा स्‍वराज ने यह मामला उठाते हुए कहा कि दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए छोटा शकील गिरोह के कुछ सदस्यों की पूछताछ से पता चला है कि वे वरुण गांधी के वकीलों को निशाना बनाने वाले थे।

इससे वरुण गांधी की सुरक्षा की चिंता भी बढ़ गई है। उन्‍होंने केंद्र सरकार पर इस संबंध में दबाव भी बनाया। उन्होंने इस मामले को अत्यंत गंभीर बताते हुए कहा कि अगर कल कुछ हो गया तो पश्चाताप करने के अलावा कुछ नहीं बचेगा। सत्र के तुरंत बाद गृह विभाग ने वरुण को जेड प्‍लस सुरक्षा देने की स्‍वीकृति प्रदान कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+