यूपी: छात्र को जलती मोमबत्ती से दागा

Uttar Pradesh map
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में 10 वर्षीय छात्र के कक्षा में गैरहाजिर रहने से नाराज अध्यापक ने कथित तौर पर उसकी बेल्ट से पिटाई करने के बाद जलती मोमबत्ती से उसका शरीर दाग दिया।

जिले के शहर कोतवाल काजी मोहम्मद इब्राहिम ने मंगलवार को बताया कि घटना सिविल लाइंस के सेंट मार्टिन स्कूल की है, जहां कक्षा चार के छात्र अमन कुमार ने साथ उसके शिक्षक के कथित अमानवीय व्यवहार का मामला सामने आया है।

बीमारी के कारण था गैरहाजिर

पुलिस के मुताबिक अमन सेंट मार्टिन के हॉस्टल में रहता है। सोमवार को बीमार होने के कारण वह स्कूल नहीं गया। उसकी अनुपस्थिति से नाराज शिक्षक जोएल छुट्टी के बाद शाम को उसके कमरे में आये। शिक्षक ने कथित तौर पर अमन की बेल्ट से पिटाई करने के बाद जलती मोमबत्ती से उसका पूरा शरीर दाग दिया।

इब्राहिम ने बताया जिला अस्पताल में अमन का उपचार चल रहा है। जहां उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि पीड़ित छात्र के पिता संजय कसेरा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सोमवार रात मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से फरार शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+