उड़ीसा में रेल बजट का जबरदस्त विरोध

रेल बजट में उड़ीसा की अनदेखी का आरोप लगाते हुए राज्य में बीजद की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विभिन्न रेल स्टेशनों पर विरोध प्रदर्शन किया, इससे रेल सेवाएं बाधित हुईं।
पटरियों पर बैठे प्रदर्शनकारी
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक प्रदर्शन शांतिपूर्ण थे लेकिन कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों के पटरियों पर बैठ जाने के कारण रेल सेवाएं बाधित हुई। पूर्वी तटीय रेलवे के वरिष्ठ जन-संपर्क अधिकारी एमडी साहू ने कहा, "बहरामपुर, बालूगांव, हुम्मा और गंजाम जिले के गोलनथारा रेलवे स्टेशनों पर रेलगाड़ियों को रोकना पड़ा।"
उन्होंने कहा कि दोपहर बाद रेल सेवा समान्य हो गई। बीजद के नेता अरुण कुमार साहू ने कहा कि केंद्र सरकार राजनीतिक कारणों से उड़ीसा की उपेक्षा कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications