भर्जी मुठभेड़ः 14 पुलिसवालों पर केस

दलबीर के पिता ने आरोप लगया था कि पुलिस ने मेडल जीतने की चाहत में उनके बेकसूर बेटे को फर्जी एनकाउंटर में मार डाला है। वहीं पुलिस ने दलबीर को शातिर अपराधी बतलाया था। दलबीर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 12 गोलियों के निशान मिले थे। रिपोर्ट के अनुसार उसे गोलियां मारने से पहले बुरी तरह पीटा भी गया था।
रणबीर के परिजनों द्वारा मामले की सीबीआई जांच की मांग करने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उनकी सरकार मामले की सीबीआई जांच के लिए तैयार है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें सीबी-सीआईडी पर पूरा भरोसा है। फिर भी अगर रणबीर के परिजन चाहेंगे तो वह मामले की सीबीआई जांच को भी तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications