मेयतास से छिना मेट्रो का ठेका

शहरी विकास मंत्री अनाम रामनारायण रेड्डी ने कहा कि मेयतास ने 12 हजार करोड़ रुपये की परियोजना को यह कहते हुए हासिल किया था कि वह अगले 30 वर्षो में सरकार को 30 हजार करोड़ रुपये देगी।
कंपनी के चेयरमैन के. रामालिंगम ने हाल ही में मुख्यमंत्री वाई. एस. राजशेखर रेड्डी से मुलाकात की थी लेकिन वह वित्तीय स्थिति और प्रदर्शन के बारे में कोई गारंटी नहीं दे पाए।
रेड्डी ने कहा कि मेयतास द्वारा भुगतान किए गए 71 करोड़ रुपये की राशि को लौटाया नहीं जाएगा और परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी 13 जुलाई को दी जाएगी। गौरतलब है कि मेयतास का संचालन सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी सत्यम के संस्थापक बी. आर. रामालिंगा राजू के परिवार के सदस्य करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications