चीन में दंगा, 156 लोगों की मौत

Riots in China
उरुमकी। चीन के जिंजियांग प्रांत में अल्पसंख्यक उइगरों और हान समुदाय के सदस्यों के बीच जातीय संघर्ष बढ़ता जा रहा है। संघर्ष के दौरान हुई हिंसा में लगभग 156 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 1000 लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मंगलवार सुबह कम्युनिस्ट पार्टी की जिंजियांग क्षेत्रीय समिति के प्रचार विभाग के प्रमुख ली यी ने बताया कि मृतकों में 129 पुरुष और 27 महिलाएं शामिल हैं।

प्रांतीय राजधानी उरुमकी में उइगरों की विरोध रैली के बाद रविवार को आरंभ हुए दंगों में 1,000 से अधिक लोग घायल भी हुए। उइगर 26 जून को गुआंगडांग प्रांत की एक खिलौना फैक्टरी में हुए एक विवाद में दो उइगर कर्मचारियों की मौत का विरोध कर रहे थे। ली ने कहा कि पुलिस ने कई स्थानों पर छापा मारकर कई सौ दंगाइयों को गिरफ्तार किया है।

वहीं अमेरिका ने घटना पर चिंता जताते हुए लोगों से संयम बरतने को कहा है। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार व्हाइट हाउस के प्रवक्ता राबर्ट गिब्स ने एक बयान में दोनों पक्षों से संयम बरतने का आग्रह किया।

गिब्स ने कहा,"हिंसा में काफी मौतों और अधिक संख्या में लोगों के घायल होने से हम गंभीर रूप से चिंतित हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+