टीवी पत्रकार की रहस्यमय मौत

Sahara Samay
नई दिल्ली। हिन्दी समाचार चैनल सहारा समय से जुड़े एक पत्रकार का शव सोमवार को दिल्ली के अशोक नगर इलाके में एक नाले के पास पाया गया। पुलिस को संदेह है कि उसकी मौत सड़क दुर्घटना में हुई होगी।

25 वर्षीय पत्रकार दुर्गेश श्रीवास्तव का शव सोमवार को नोएडा से सटे न्यू अशोक नगर इलाके में एक नाले के पास पाया गया। श्रीवास्तव की मोटरसाइकिल उनके शव के पास बुरी तरह टूटी-फूटी अवस्था में पड़ी हुई थी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि दुर्घटना के कारण दुर्गेश की मौत हुई है। ऐसा लगता है कि वह सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आ गईं।" जबकि दुर्गेश के परिजनों ने इस मामले में गहरी साजिश का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार दुर्गेश का अपहरण कर उसकी हत्या की गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+