बाल ठाकरे फिर अस्पताल में भर्ती
मुंबई।
शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को सांस लेने में कठिनाई होने के कारण सोमवार को एक बार फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इससे पहले भी उन्हें सांस की तकलीफ के कारण दो बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। इस बार उनकी एंजियोप्लास्टी की जाएगी। id="toptextpromo">ठाकरे
के पुत्र और शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के सोमवार रात अमेरिका से वापस लौटने के बाद शिवसेना प्रमुख की एंजियोप्लास्टी करने का फैसला किया गया। इस बीच, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने सोमवार को अस्पताल जाकर अपने चाचा बाल ठाकरे का हालचाल लिया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>लीलावती
अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में सीनियर सर्जन और चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नरेंद्र त्रिवेदी ने कहा है कि 83 वर्षीय ठाकरे की हालत स्थिर है, चिंता की कोई बात नहीं है।

Click it and Unblock the Notifications