नक्सलियों से निपटेगी क्रैक फोर्स

Naxalites in Bihar
पटना। बिहार के नक्सल प्रभावित जिलों में अब नक्सलियों से निपटने के लिए एक स्पेशस 'क्रैक फोर्स' की तैनाती की जाएगी। क्रैक फोर्स को खास तौर पर नक्सलियों के खिलाफ विशेष ऑपरेशन के लिए तैयार किया जाएगा जो हर तरह से उनसे मुकाबला करने में सक्षम होगी।

'क्रैक फोर्स' के गठन की तैयारी शुरु हो गई है। इसकी कमान पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ऑपरेशन के हाथ होगी। राज्य सरकार डीएसपी ऑपरेशन के 30 पदों के सृजन की प्रक्रिया भी शुरू कर चुकी है।

बिहार पुलिस के प्रवक्ता एवं अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने मंगलवार को बताया कि इस बल को खास तौर पर नक्सलियों के खिलाफ विशेष ऑपरेशन के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार की योजना है कि इस बल में उन जवानों को शामिल किया जायेगा जो विशेष कार्य बल (एसटीएफ) तथा बिहार सैन्य बल में रह चुके हैं।

उन्होंने बताया कि क्रैक फोर्स को विशेष ऑपरेशन में लगाया जायेगा। जिला पुलिस क्रैक फोर्स को नक्सलियों के विषय में सही जानकारी और बैकअप देगी। उन्होंने कहा कि इस बल में शामिल जवानों को 'गुरिल्ला वार फेयर' का प्रशिक्षण दिया जायेगा तथा उनमें गांवों, पहाड़ों तथा जंगलों में लंबे समय तक टिके रहने की क्षमता भी विकसित करने भी जोर दिया जायेगा।

सरकार का मानना है कि आंध्र प्रदेश में भी इसी तरह का काम किया जा रहा है तथा सरकार को नक्सलियों के खिलाफ सफलता भी मिली है। पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार क्रैक फोर्स के गठन के पीछे सरकार का उद्देश्य यह भी है कि नक्सलियों के किसी प्रकार के हमले के बाद या उनके खिलाफ किसी प्रकार के ऑपरेशन के लिए दूसरे जिलों से पुलिस बल नहीं बुलाना पड़े। इसके लिए नक्सल प्रभावित जिलों में 30 डीएसपी ऑपरेशन की भी तैनाती की जायेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+