चीन में उइगरों का फिर से विरोध प्रदर्शन

बीजिंग, 7 जुलाई (आईएएनएस)। चीन में अधिकारियों द्वारा जिंजियांग प्रांत की दंगा प्रभावित राजधानी उरुमकी में मंगलवार को विदेशी पत्रकारों के एक दल का दौरा कराए जाने के दौरान सैकड़ों उइगरों ने विरोध प्रदर्शन किया।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उरुमकी गए संवाददाताओं के मुताबिक पुलिस द्वारा रोके जाने पर प्रदर्शनकारी वहीं बैठ गए।

यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि प्रदर्शन किस तरह समाप्त हुआ। इस बारे में सरकारी मीडिया ने भी कोई खबर नहीं दी है।

उरुमकी के सरकारी प्रेस केंद्र के एक अधिकारी ने मौजूदा असंतोष के बारे में पूछे गए प्रश्नों के दौरान किसी नए प्रदर्शन की पुष्टि करने से इंकार कर दिया।

सरकारी मीडिया ने मंगलवार को खबर दी कि पुलिस ने जिंजियांग में उइगरों के प्रदर्शन पर काबू पा लिया है। रविवार को चीन में हुई जातीय हिंसा में 156 से ज्यादा लोग मारे गए।

पुलिस ने चीन के पश्चिमोत्तर शहर काशगर में सोमवार शाम 200 से ज्यादा प्रदर्शनकारी उइगरों को तितर-बितर कर दिया। पुलिस ने उरुमकी में दंगों के सिलसिले में 1400 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+