भारत व पाकिस्तान के विदेश सचिव मिस्र में मिलेंगे
नई दिल्ली, 7 जुलाई (आईएएनएस)। भारत व पाकिस्तान के विदेश सचिव इस महीने मिस्र में हो रहे गुटनिरपेक्ष आंदोलन के शिखर सम्मेलन के मौके पर मुलाकात करेंगे।
विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने यहां मीडिया को बताया कि दोनों देशों के बीच बातचीत का मुख्य मुद्दा आतंकवाद होगा।
मेनन ने कहा, "बैठक संभवत: शर्म-अल-शेख में होगी। हम वास्तव में वही करेंगे जो हमारे नेताओं ने हमसे कहा है।"
मेनन ने आगे कहा, "पाकिस्तान हमारे द्वारा उठाए गए मुद्दों पर की गई कार्रवाई के बारे में अपनी रिपोर्ट पेश करेगा। हम उनसे अपनी चिंताओं के बारे में अवगत कराएंगे कि पाकिस्तानी धरती का इस्तेमाल भारत में आतंकी गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। दरअसल, आतंकवाद मुख्य मुद्दा रहेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications