बेटियों को जहरीला इंजेक्शन देने वाली महिला डाक्टर गिरफ्तार
रूपा ने 1 जुलाई को दिल्ली के एक होटल में अपने दो बेटियों तान्या और टिवंकल को जहरीला इंजेक्शन देने के बाद खुद भी इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। दोनों बेटियों की मौत हो गई थी जबकि उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पुलिस ने सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ हत्या सहित खुदकुशी करने की कोशिश का मामला दर्ज किया गया है। उससे इस मामले में पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications