40,000 साल पहले मनुष्य का आहार बनी थी मछली

वाशिंगटन, 7 जुलाई (आईएएनएस)। दुनिया के कई हिस्सों में मछली प्रमुख भोजन है लेकिन यह पहेली आज तक अनसुलझी है कि आदिम युगीन मानव ने इसे नियमित भोजन का हिस्सा कब बनाया।

सेंट लुइज में वाशिंगटन विश्वविद्यालय के मानवशास्त्र विभाग के प्रोफेसर एरिक ट्रिंकॉस के नेतृत्व में कराए गए एक नए अध्ययन में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि करीब 40,000 साल पहले चीन में पहली बार ऐसा हुआ होगा।

एक प्रोटीन के रासायनिक विश्लेषण से इस बात की तह तक पहुंचा जा सकता है कि मछली कभी-कभार खाई जाती थी या यह नियमित भोजन का हिस्सा था।

एशिया के 40,000 साल पुराने एक मानव कंकाल की हड्डियों के विश्लेषण से पता चलता है कि कम से कम वह व्यक्ति तो नियमित रूप से मछली खाता रहा होगा।

वाशिंगटन विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह विश्लेषण चीन में पूर्व आधुनिक मनुष्यों द्वारा मछली को आहार बनाने का पहला प्रत्यक्ष प्रमाण है।

यह अध्ययन नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+