हिमाचल में इस वर्ष एक करोड़ पौधे लगाए जाएंगे
मंडी, 7 जुलाई (आईएएनएस)। प्रदेश के वन मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश में एक करोड़ औषधीय पौधे वितरित किए जाएंगे, ताकि उन्हें प्रदेश के विभिन्न भागों में रोपित किया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 10 अतिरिक्त वन थाने स्थापित किए जाएंगे।
मंडी जिला के सुंदर नगर में वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2009-10 के दौरान नड्डा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय से अनुमति मिलने के उपरांत निजी भूमि पर वृक्षों के कटान की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा।
वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा तथा इसमें निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों सहित संयुक्त वन प्रबन्धन समितियों को भी शामिल किया जाएगा। वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2009-10 के दौरान औषधीय पौध रोपण गतिविधियों की भी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को संयुक्त वन प्रबन्धन समितियों के माध्यम से कार्यान्वित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications